फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स के 10 हजार विद्यार्थियों का एक साल बरबाद होने की कगार पर

Wed, 28 Jul 2021 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बीसीए, बीबीए, बीवॉक, बीएफए और बीटीए कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं कब होगी। इस पर संशय बना हुआ है। समय पर परिणाम घोषित नहीं हुआ तो इनकी अगली पढ़ाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीयू से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स कर रहे करीब दस हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। ये विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स में स्नातक डिग्री कर रहे हैं। विवि अब तक इनकी परीक्षाएं नहीं करवा सका है। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं होने से इनका परिणाम नहीं आएगा। बीसीए, बीबीए, बीवॉक, बीएफए और बीटीए कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं कब होगी। इस पर संशय बना हुआ है। समय पर परिणाम घोषित नहीं हुआ तो इनकी अगली पढ़ाई नहीं हो सकेगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अधिकतर विश्वविद्यालयों में एमसीए, एमबीए सहित अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


एचपीयू के विद्यार्थियों ने भी इसके लिए आवेदन किया है लेकिन परिणाम नहीं आने से ये प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए एचपीयू को समय रहते इन सभी कोर्सों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू करनी होंगी। परिणाम भी सितंबर माह में ही घोषित हो जाता है तो इनका एक साल बरबाद होने से बच जाएगा। एबीवीपी के विवि इकाई अध्यक्ष विशाल ने कहा कि इन प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विवि जल्द परीक्षाएं करवाकर परिणाम भी घोषित करे। 

सात अगस्त के बाद शुरू करनी ही होंगी परीक्षाएं 
हिमाचल प्रदेश विवि की इन दिनों चल रही बीए, बीएससी, बी कॉम डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सात अगस्त को समाप्त हो रही हैं। एचपीयू को इसके बाद बीबीए, बीसीए, बीवॉक, बीएफए जैसे यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को इसके तुरंत बाद शुरू करना ही होगा, तभी अगस्त माह में ये परीक्षाएं समाप्त होगी और समय से मूल्यांकन कार्य पूर कर परिणाम घोषित हो सकेंगे। 
विज्ञापन


यूजीसी ने कोरोना के प्रभाव से बने हालात को देखते हुए अकादमिक कलेंडर में बदलाव कर इस सत्र के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। जिसमें विश्वविद्यालयों में एक अक्तूबर से पहले प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हर हाल में पूरी करने के लिए कहा गया है। 

विवि के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रोफेशनल कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का जल्द शेड्यूल जारी होगा। परीक्षाएं अगस्त माह में ही करवा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें