फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 14 अगस्त तक कॉलेजों में जमा होगी फीस, बीटेक में प्रवेश के लिए बढ़ाई तिथि

Tue, 27 Jul 2021 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नौ अगस्त तक दाखिलों के लिए 15 दिन दिए गए हैं। दस और 11 अगस्त को कॉलेजों में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिन कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले नहीं हो सकते हैं वहां  ऑफलाइन दाखिले करने की मंजूरी भी दी है। निदेशालय ने दाखिलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत नौ अगस्त तक दाखिलों के लिए 15 दिन दिए गए हैं। दस और 11 अगस्त को कॉलेजों में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक फीस जमा होगी और इसी दौरान दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। ब्यूरो

बीटेक में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक बढ़ाई तिथि 
हिमाचल प्रदेश विवि के यूआईटी संस्थान ने बी टेक कोर्स में सत्र 2021-22 में प्रवेश बीटेक आईटी, सीएसई, बी टेक ईई, ईसीई और सीई कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि को तीसरी बार फिर से बढ़ा दिया है । पहले आवेदन को 25 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई थी, अब इसे बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें