फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: यूजी के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका

Sat, 18 Sep 2021 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शैक्षणिक सत्र  2018-19 बैच के वो छात्र जिन्होंने मार्च 2020 में बीए, बीकॉम, बीएससी और शास्त्री  प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट की परीक्षा परीक्षा फार्म नहीं भर पाए है, उन्हें भी यह मौका दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के रेगुलर विद्यार्थियों को पिछली परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका दिया है। इस मौके में कॉलेजों और इक्डोल के वे रेगुलर छात्र आएंगे, जिनकी सभी विषय की सीसीए-आईए की सभी शर्तें पूरी हैं, मगर वे किन्हीं कारणों से अप्रैल और मई माह  2020-21  में तय समय सीमा में परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं।  ये छात्र अब 31 अक्तूबर तक बारह सौ रुपये की लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे। संबंधित कॉलेजों से फार्म वेरिफिकेशन के बाद ही स्वीकार्य होंगे।

विज्ञापन


विवि की ओर से इस संदर्भ में जारी की गई अधिसूचना में कॉलेजों और इक्डोल निदेशक से ऐसे सभी छात्र छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र के संस्थान के रेगुलर छात्र होने का प्रमाण पत्र जारी करना होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शैक्षणिक सत्र  2018-19 बैच के वो छात्र जिन्होंने मार्च 2020 में बीए, बीकॉम, बीएससी और शास्त्री  प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट की परीक्षा परीक्षा फार्म नहीं भर पाए है, उन्हें भी यह मौका दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें