प्रदेश महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने विवि को इस छूट पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। कहा कि ऐसे में छात्र पढ़ाई करना छोड़ देंगे। सिर्फ इंटरनल असेसमेंट में अंक लेकर पेपर पास कर डिग्री ले लेंगे।
संघ के अध्यक्ष धर्मवीर ठाकुर और सचिव रामलाल शर्मा ने कहा कि संघ डिग्री पूरी करने को हर विषय में न्यूनतम प्राप्तांक 45 से 40 फीसदी करने का स्वागत करता है, लेकिन हर पेपर को पास करने के लिए इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी में न्यूनतम 35 फीसदी अंक लेने की शर्त जारी रखी जाए।
रि-असेसमेंट के लिए खोला पोर्टल
कॉलेज शिक्षकों के लिए 2016-17, 2017-18 यूजी बैच के लिए रि-असेसमेंट के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। रि-असेसमेंट दोबारा संभव ही नहीं होती, चूंकि इसमें 5 अंक हाजिरी के, 15 अंक मिड टर्म एग्जाम तो 10 अंक सेमेस्टर में करवाए गए सेमीनार तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के दिए जाते थे।