फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पीजी और बीएड के लिए 12 जुलाई तक आवेदन

Sat, 19 Jun 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र संगठन एसएफआई और एबीवीपी लगातार ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री कोर्स मेरिट और प्रवेश परीक्षा आधारित प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पूर्व में विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने को 21 जून अंतिम तिथि तय की थी। इसके साथ ही विवि ने बीएड में प्रवेश के लिए 18 जून तक तय की गई अंतिम तिथि को भी 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है।  विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र संगठन एसएफआई और एबीवीपी लगातार ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे विवि प्रशासन ने मान लिया है। 

विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार करवाएगा एचपीयू
 हिमाचल प्रदेश विवि में चल रही शिक्षक भर्ती में विवि जल्द बायो टेक्नोलॉजी के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार करवाएगा। भर्ती की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि वर्ष 2020 में विज्ञापित किए गए इस विभाग के पदों के लिए भरे गए आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद अंक दे दिए हैं। इसे जल्द विवि के भर्ती पोर्टल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर अपने अंक देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें