फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पंचायत सचिव के 239 पदों के लिए 26 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 21 Oct 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा में कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था सभी केंद्रों में रहेगी। सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह साढ़े दस बजे से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 11 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू)शुक्रवार को प्रदेश के 93 परीक्षा केंद्रों में पंचायत सचिव के 239 पदों के लिए छंटनी परीक्षा लेगा। इसमें 26299 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा में कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था सभी केंद्रों में रहेगी। सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह साढ़े दस बजे से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 11 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


बताया कि विवि की वेबसाइट से अभ्यर्थी को परीक्षा रोलनंबर/एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। मान्य पहचान पत्र भी लाना होगा। परीक्षा के लिए हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमेें 8878 अभ्यर्थी अपीयर होंगे। जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। किन्नौर के रिकांगपिओ केंद्र में 56, लाहौल-स्पीति के कुकमसेरी कॉलेज में सबसे कम 15 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शिमला में 18 केंद्रों में 4453 परीक्षार्थी अपीयर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें