फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू मेट: आठ केंद्रों पर 21 अगस्त को परीक्षा, विवि ने पूरी की तैयारियां

Fri, 13 Aug 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

परीक्षा 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे से होगी। परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन उप परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवि में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को एचपीयू मेट होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर में आठ स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1745 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विवि ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर इस बार एचपीयू मेट के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकतम 261
परीक्षार्थियों के लिए केंद्र स्थापित किया गया है। 

परीक्षा 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे से होगी। परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन उप परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डॉ. आंबेडकर भवन में 197, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में 184, साइंस ब्लॉक एचपीयू परिसर में 143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में डिग्री कॉलेज धर्मशाला में  261 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। मंडी कॉलेज में 195, एससीवीबी कॉलेज पालमपुर में 151, डिग्री कॉलेज नालागढ़ में 93, हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 267 डिग्री कॉलेज सोलन में 138 जबकि डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 116 परीक्षार्थी एचपीयू मेट में अपीयर होंगे। 

एचपीयू मेट की मेरिट के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल एचपीयूबीएस में एमबीए की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश मिलेगा। धर्मशाला रिजनल सेंटर में भी प्रवेश की बनने वाली मेरिट में एचपीयू मेट आधार रहेगा। इसी के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें