फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किए तीन भर्ती परीक्षा परिणाम

Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (आर्कीटेक्चर) का परिणाम करीब 9 माह बाद और लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का परिणाम 8 माह बाद निकाला है।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्नीक), लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्नीक) और असिस्टेंट प्रोफेसर (आर्कीटेक्चर) का परिणाम घोषित कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर (आर्कीटेक्चर) का परिणाम करीब 9 माह बाद और लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का परिणाम 8 माह बाद निकाला है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 फरवरी, 24 मार्च और 6 जुलाई को ली गई थी। लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 46, लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 16 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 15 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। इन पदों के लिए साक्षात्कार का शेडयूल बाद में जारी किया जाएगा।

लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट कन्जरवेटर ऑफ  फारेस्ट (एसीएफ) के पदों के लिए 18 नवंबर को ली गई शारीरिक और वॉक ओवर परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। कुल 12 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। इन पदों के लिए 19 से 23 जुलाई तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इन पदों के लिए साक्षात्कार का शेडयूल भी बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें