हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाबी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के घोषित परिणाम में पंजाबी टेट के 79.19 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 17 सितंबर को पंजाबी टेट परीक्षा का संचालन किया था। इसके लिए 992 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए थे, जबकि परीक्षा में 793 परीक्षार्थी बैठे।
इसमें 628 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्विनी राज शाह ने बताया कि पंजाबी टेट परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर देख सकते हैं।