फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने नए आदेश, अब ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे निजी बीएड कॉलेज

Tue, 07 Mar 2017 12:01 AM IST
नरेंद्र एस कंवर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू से संबद्ध निजी बीएड कॉलेज अब तय फीस से ज्यादा की वसूली नहीं कर पाएंगे। सरकार ने दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए तय दरें लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कुलसचिव को भेजे शिक्षा निदेशक के पत्र में कहा गया है कि सभी निजी कॉलेजों में 16 दिसंबर, 2016 को संशोधित फीस स्ट्रक्चर को लागू किया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले बीएड कोर्स दो साल का किए जाने पर सरकार ने फीस स्ट्रक्चर तय नहीं किया था। ऐसे में विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों को फीस लेने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए थे। दिसंबर में नया फीस स्ट्रक्चर तय किया गया था। इस दौरान सभी कॉलेजों में नया बैच बैठ गया था।

एचपीयू से संबद्ध प्रदेश में करीब 72 बीएड कॉलेज हैं। हर सत्र में औसतन सात से आठ हजार छात्र कोर्स में प्रवेश लेते हैं। नया फीस स्ट्रक्चर लागू होने से हजारों छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव को चार मार्च को जारी पत्र में साफ किया गया है कि नया फीस स्ट्रक्चर बीएड कोर्स के दो वर्ष का किए जाने के दिन से ही लागू माना जाएगा। 2015 में बैठे पहले दो वर्षीय बीएड कोर्स के अब तक दो बैच चल रहे हैं। अगस्त में तीसरा बैच बैठेगा। 
विज्ञापन

यह है नया फीस स्ट्रक्चर, 17 हजार की बढ़ोतरी 

बीएड कोर्स दो साल का होने के बाद तय नए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक अब पूरे कोर्स की फीस 62,870 रुपये होगी। यह एक साल का कोर्स होने पर 45760 रुपये थी। पहले साल में 31950 रुपये, दूसरे साल में 30920 रुपये की फीस चुकानी होगी। 
तय स्ट्रक्चर के मुताबिक ली जाएगी फीस : डा. पंकज
विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कहा कि बीएड के नए फीस स्ट्रक्चर को लेकर ताजा दिशा-निर्देश विवि को नहीं मिले हैं। पहले इससे संबंधित पत्र मिला है। जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसी के मुताबिक आगे फीस लेने की व्यवस्था की जाएगी। 

पहले ली गई फीस वापस होने पर स्थिति साफ नहीं
निजी कॉलेज बीएड कोर्स का दो साल का होने के बाद से फीस स्ट्रक्चर को लेकर असमंजस में थे। कॉलेजों ने कोर्स एक से दो साल का होने के बाद फीस भी बढ़ाई थी और इसे छात्रों से वसूल भी किया था। अब यह फीस वापस होगी या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें