फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए अच्छी खबर, पीजी परीक्षाओं के लिए अब घर बैठे करें आवेदन

Mon, 06 Mar 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के स्टूडेंट्स अब घर बैठे पीजी परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। एचपीयू नए शैक्षणिक सत्र के लिए हर विभाग और कोर्स की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रहा है। विद्यार्थियों को अप्रैल महीने से यह सुविधा मिलेगी। हालांकि, प्रदेश विवि साइंस और प्रोफेशनल कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया को पहले ही ऑनलाइन कर चुका है।
विज्ञापन


अब शेष बचे सभी एमए कोर्स के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि के कंप्यूटर सेंटर ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह सुविधा शुरू होने से स्टूडेंट्स को प्रवेश फार्म और प्रोस्पेक्टस खरीदने के लिए एचपीयू के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें विवि की वेबसाइट पर ही हर कोर्स में प्रवेश के लिए तय शर्तों और आवेदन प्रक्रिया सहित विभागों में उपलब्ध सीटों की जानकारी मिल जाएगी।

इसमें छात्रों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा भी दी जाएगी। आवेदनकर्ताओं को वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा रोलनंबर और काउंसलिंग की तारीख सहित हर जानकारी मिलेगी। काउंसलिंग के लिए ही विद्यार्थियों को विवि आना होगा। यदि एचपीयू इसी
विज्ञापन


सत्र से प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर देता है तो यह विवि को वेब एनेबल्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। चूंकि, इस नए 4 करोड़ के सिस्टम को अपनाने के लिए छात्रों का डाटा विवि के पास आ जाएगा। उसी के आधार पर छात्र का रिकॉर्ड मेंटेन होगा।
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया: मुकेश

एचपीयू शिमला
विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि अप्रैल में सभी शेष बचे विभागों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी। सभी विषयों से संबंधित जानकारी और आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट पर डालने के लिए तैयार कर दिए हैं। फीस को भी ऑनलाइन करने का प्रयास है। 

विवि ने जारी किया है संभावित प्रवेश शेडयूल
प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहले ही विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं का संभावित शेडयूल विवि की वेबसाइट जारी किया है। इसमें हर कोर्स के लिए आवेदन फार्म जमा करवाने, प्रवेश परीक्षा के साथ काउंसलिंग की डेट भी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें