फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीयू हमीरपुर: बी-फार्मेसी, बीबीए, बीसीए और एमटेक का काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Thu, 05 Aug 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

21 अगस्त को तकनीकी विवि पहले चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित करेगा। 22 से 26 अगस्त तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। 11 अगस्त से ऑनलाइन कांउसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि अभी ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। 11 अगस्त से बी फार्मेसी डायरेक्ट एंट्री, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। 21 अगस्त को तकनीकी विवि पहले चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित करेगा। 22 से 26 अगस्त तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

पहले चरण में अगर सीटें खाली रहेंगी तो खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि बीटेक, एमबीए, एमबीए (टीएंडएचएम), एमसीए, एम फार्मेसी, बी फार्मेसी लेटरल एंट्री, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान), पीजी डिप्लोमा इन योग (दोनों सत्र) विषयों के काउंसलिंग शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें