फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU की वार्षिक परीक्षा में बैठेंगे हजारों छात्र, डेटशीट जारी

Thu, 12 Apr 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एम-फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट और एमटेक के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और स्पेशल चांस की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

विज्ञापन


यह परीक्षाएं 1 मई से शुरू होंगी। विवि ने परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेशभर में कुल 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा स्पेशल चांस की परीक्षाओं के लिए पांच अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों से केंद्र अधीक्षक, उप केंद्र अधीक्षक, उड़नदस्तों और आबजर्वर की टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्पेशल टीमें भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर, ब्राडबैंड कनेक्शन और बेहतर क्वालिटी का प्रिंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विवि के कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 और 13 मई को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही बीटेक, बीफार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी, होटल मैनेजमेंट और एमटेक समेत तकनीकी महाविद्यालयों में दाखिले होंगे। प्रो. पटियाल ने बताया कि जो विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

तकनीकी विवि में 20 अप्रैल को कार्यशाला
हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर में 20 मई को कार्यशाला करवाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता विवि के कुलपति शुभकरण सिंह करेंगे। इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उप केंद्र अधीक्षक भाग लेंगे। इस कार्यशाला में परीक्षाओं के संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें