फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में लागू होंगी अब इन पाठ्यक्रमों की किताबें, नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी

Tue, 10 Apr 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 31 किताबें एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। इन किताबों के मूल्य भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए चार प्रकाशकों को अधिकृत किया गया है। इन्हीं को ये किताबें बाजार में उपलब्ध करानी होंगी। निर्धारित मूल्य से ज्यादा लेने पर या घटिया कागज का उपयोग करने पर कार्रवाई होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन सभी विद्यालयों में इन्हीं किताबों से पढ़ाई होगी।

विद्यालय इसके अलावा अन्य किताबें खरीदने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बना सकते। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पैसों में नहीं करना होगा भुगतान

डेमो
अभिभावकों को एनसीईआरटी की यूपी बोर्ड की किताबें खरीदने में रेजगारी से मुक्ति मिलेगी। अभी तक किताबों के मूल्य में कुछ पैसे शामिल होते थे। जैसे-25 पैसे, 35 पैसे आदि।

इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी किताबों के मूल्य निर्धारण में इस बात का ध्यान रखा है। किताबों की कीमत इस बार सिर्फ रुपये में है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें