फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सिपाही भर्ती के साक्षात्कार खत्म, पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में चल रहे सिपाही भर्ती के इंटरव्यू खत्म होने के साथ ही प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस जिलों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अंतिम परिणाम सामने आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन शुरू हो गया है। सभी जिलों की पुलिस ने मेरिट के अनुसार ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


पीएचक्यू के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश यह है कि प्रक्रिया को इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाए। वहीं, मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भी जिलों के एसपी ने जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के साथ संपर्क कर रोजाना मेडिकल के लिए स्लॉट लेने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि दोनों प्रक्रिया साथ साथ कराई जाएंगी।

सभी एसपी को कहा गया है कि वह दोनों ही प्रक्रियाओं को 30 नवंबर तक पूरा कर लें। इसके बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक सभी को प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटरों की ओर रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस पहली बार चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के वीडियो को भी फिर से खंगाल रही है ताकि गड़बड़ी की किसी भी संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें