फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Fri, 13 Aug 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

साक्षात्कार के दौरान कंपनी संस्थान में सुबह 9 बजे लिखित परीक्षा लेगी। चयनित युवाओं का इंटरव्यू इसी दिन दोपहर बाद होगा। 
विज्ञापन
नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई से एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स पास युवाओं का गुजरात में नौकरी करने का मौका मिलेगा। विश्व की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर्ज 17 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में कंपनी के प्रतिनिधि योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। साक्षात्कार के दौरान कंपनी संस्थान में सुबह 9 बजे लिखित परीक्षा लेगी।

विज्ञापन


चयनित युवाओं का इंटरव्यू इसी दिन दोपहर बाद होगा। कैंपस इंटरव्यू में 18 से 23 वर्ष की आयु के आईटीआई होल्डर्स, जिन्होंने इलेक्ट्रिीशियन, वेल्डर, टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर-जनरल, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मोटर मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक और ऑटोमोबाइल-सीओई आदि व्यवसायों में एक या दो वर्षीय कोर्स पास कर रखा हो। औद्योगिक संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. तरुण कुमार ने बताया कि यह आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें