प्रवेश परीक्षा से संबंधित उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 27 जुलाई तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल आईडी पर मेल से भेज सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन परीक्षा से संबंधित अस्थायी उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा से संबंधित उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 27 जुलाई तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल आईडी पर मेल से भेज सकते हैं।
27 जुलाई के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इधर, टेट की उत्तर कुंजी भी बोर्ड ने वेबसाइट पर डाल दी है। अभ्यर्थी 28 जुलाई तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल कर आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।