आयोग ने 4 जुलाई, 2018 को घोषित किए फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम में 186 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेशों के अनुसार 62 पद खाली रखे थे। 186 अभ्यर्थियों को जलशक्ति विभाग में सेवाएं देते हुए तीन साल का समय हो चुका है, लेकिन अब संशोधित मेरिट सूची के कारण तीन साल से सेवारत पंप ऑपरेटरों की नौकरी पर भी आंच आ गई है, क्योंकि नई सूची के कारण कई नए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती के तीन साल बाद पोस्ट कोड 537 पंप ऑपरेटर की मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में 248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि दो पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रहे गए हैं। संशोधित मेरिट सूची के कारण हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग की मुश्किल बढ़ गई हैं। आयोग ने 4 जुलाई, 2018 को घोषित किए फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम में 186 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेशों के अनुसार 62 पद खाली रखे थे। 186 अभ्यर्थियों को जलशक्ति विभाग में सेवाएं देते हुए तीन साल का समय हो चुका है, लेकिन अब संशोधित मेरिट सूची के कारण तीन साल से सेवारत पंप ऑपरेटरों की नौकरी पर भी आंच आ गई है, क्योंकि नई सूची के कारण कई नए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
आयोग ने संशोधित भर्ती परीक्षा परिणाम न्यायालय से अंतिम फैसला आने के बाद घोषित किया है। आयोग ने पंप ऑपरेटरों के पदों की लिखित परीक्षा और मूल्यांकन परीक्षा के बाद मेरिट सूची जारी की थी तो कुछ अभ्यर्थियों ने आरएंडपी नियमों के तहत व्यवसायिक योग्यता को लेकर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर दी थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश राज्य बोर्ड एक्यूवलेंस कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई थी। कमेटी ने इलेक्ट्रिकल, मेकेनिक मोटर व्हीलर और पंप ऑपरेटर एंड मेंटिनेंस ट्रेड को समानांतर बताया था। यह रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गई, जिसके बाद अब संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि वीरवार को आयोग ने पोस्ट कोड 537 पंप ऑपरेटर्स भर्ती का संशोधित परिणाम घोषित किया है।