फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर: कृषि विवि का दीक्षांत समारोह 23 अगस्त को होगा

Thu, 19 Aug 2021 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

कृषि, पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान, गृह विज्ञान तथा आधारभूत विज्ञान के 110 छात्रों को स्नातकोत्तर की डिग्रियां दी जाएंगी। 21 को डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 23 अगस्त को 16वां दीक्षांत समारोह होगा। राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह के लिए सहमति दे दी है। पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि कृषि विवि में 23 अगस्त को दीक्षांत समारोह होगा।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सम्मानित विशिष्ट अतिथि, विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में 393 डिग्री धारकों में से चारों घटक कॉलेजों के 262 स्नातकों को स्नातक डिग्रियां दी जाएंगी।  

कृषि, पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान, गृह विज्ञान तथा आधारभूत विज्ञान के 110 छात्रों को स्नातकोत्तर की डिग्रियां दी जाएंगी। 21 को डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। आठ विद्यार्थियों स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


कोविड-19 के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उपयोगकर्ताओं के अनुकूल अपडेटिड वेबसाइट लांच करेगा। इसमें हिंदी में किसान-पोर्टल भी सम्मिलित होगा। कृषि विवि में यह दीक्षांत समारोह करीब तीन साल बाद हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें