फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का मौका, कृषि विवि पालमपुर में होगी भर्ती

Fri, 30 Nov 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में 150 इंफेंटरी बटालियन (टीए) पंजाब की ओर से टेरिटोरियल आर्मी में के लिए भर्ती रैली करवाई जा रही है। निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने बताया कि यह भर्ती रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी के 68 पदों, लिपिक स्टाफ ड्यूटी के चार पदों, हाउस कीपर के तीन, शैफ कम्यूनिटी के सात, वाशरमैन के दो और ड्रेसर, स्ट्यूवार्ड, मैसकीपर तथा टेलर के एक-एक पद के लिए भर्ती होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में तीन तथा चार दिसंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवार, पांच और छह दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, सात दिसंबर को जम्मू और कश्मीर और आठ दिसंबर को हरियाणा तथा दिल्ली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक दस्तावेजों की रि-चैकिंग, शारीरिक तथा मेडिकल जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें