इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं एक से 31 दिसंबर तक प्रदेश में स्थापित 23 परीक्षा केंद्रों में होंगी। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र कारागारों में भी बनाए गए हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन परीक्षाओं में इग्नू से विभिन्न कोर्स कर रहे 20,810 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना पहचान पत्र भी हॉल टिकट के साथ लाना होगा। यदि छात्र का नाम साइट पर दी गई परीक्षा केंद्र की कट लिस्ट में होगा तो वह हॉल टिकट डाउनलोड न भी कर पाए तो भी उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
अपने साथ आईकार्ड जरूर लाना होगा। आईकार्ड न होने पर परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थियों को नहीं बैठने दिया जाएगा। बीसीए, एमसीए की प्रायोगिक परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्रों को क्षेत्रीय
अध्ययन केंद्र अलग से प्रवेश पत्र जारी करेगा। पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री के परीक्षार्थी अपने प्रैक्टिकल परीक्षा कें केंद्र की जानकारी को परीक्षा केंद्र अधीक्षक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।