पहली बार अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की काउंसलिंग हो रही है। पहले 12 दिसंबर अंतिम दिन तक करीब 3100 आवेदन पहुंचे। बाद में 19 दिसंबर तक तिथि बढ़ाई गई और पूरे सप्ताह में करीब 350 आवेदन आए हैं। दूसरी ओर बीएससी नर्सिंग के कोटे के लिए रखी गई 1200 के करीब सीटों में केवल 500 के करीब सीटें ही भर पाई हैं।
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के दाखिले के अंतिम दिन तक करीब 3450 आवेदन पहुंचे हैं। 23 तारीख तक आवेदकों को गलतियां सुधारने का समय दिया गया है। इसके बाद दाखिला पाने वाले एमबीबीबएस छात्रों की सूची जारी हो जाएगी और नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। उधर, दूसरी ओर बीएससी नर्सिंग के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गईं, जिसके चलते सोमवार को स्पाट राउंड हुआ, जिसमें 225 दाखिले हुए हैं। पहली बार अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की काउंसलिंग हो रही है। पहले 12 दिसंबर अंतिम दिन तक करीब 3100 आवेदन पहुंचे।
विज्ञापन
बाद में 19 दिसंबर तक तिथि बढ़ाई गई और पूरे सप्ताह में करीब 350 आवेदन आए हैं। दूसरी ओर बीएससी नर्सिंग के कोटे के लिए रखी गई 1200 के करीब सीटों में केवल 500 के करीब सीटें ही भर पाई हैं। यूनिवर्सिटी ने सोमवार को अपने परिसर के परीक्षा हाल में माक राउंड रखा। इसमें आने वाली छात्राओं को मौके पर ही नर्सिंग में दाखिला दिलवाया गया। वहीं एमएमसी नर्सिंग मामले में न्यायालय में सुनवाई के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। उधर, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि 23 दिसंबर तक आवेदन की गलतियां ठीक कर सकते हैं।