कंपनी ने योग्यता के आधार पर युवाओं को 10 से 11 हजार रुपये का मासिक वेतन देना तय किया है। साक्षात्कार में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार में विभिन्न ट्रेडों सिलाई-कढ़ाई, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिक, मेकेनिक डीजल, शीट मेटल वर्कर, उपकरण मेकेनिक से संबधित पुरुष और महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर टीहरा के प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह ने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा दसवीं और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार फोटोग्राफ लेकर सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर-टिहरा में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में नौकरी प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।