फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डाकिया के घर में मिले कॉल लेटर, 1029 आधार कार्ड और ढाई हजार से अधिक स्पीड पोस्ट

Tue, 05 Oct 2021 12:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)

सार

 ससुर मेहर चंद और जेठ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के कारण न सिर्फ उसका पति आत्महत्या करने को मजबूर हुआ, बल्कि उसकी वजह से कई लोगों की जिंदगियां भी बर्बाद हुई हैं। कहा कि इस महिला ने अपनी ड्यूटी ढंग से नहीं की और समय पर लोगों के कॉल लेटर, प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रियां, पोस्ट, रसीद आदि उन तक नहीं पहुंच पाए। कहा कि महिला के पास से हजारों जरूरी कागजात मिले हैं, जो लोगों तक समय से नहीं पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन
महिला डाकिया के घर में मिले आधार कार्ड, स्पीड पोस्ट समेत अन्य दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट के तहत बस्थला गांव में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली डाक विभाग में बतौर डाकिया तैनात महिला पर उसके सुसरालियों और ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला जेल में है।  ससुर मेहर चंद और जेठ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के कारण न सिर्फ उसका पति आत्महत्या करने को मजबूर हुआ, बल्कि उसकी वजह से कई लोगों की जिंदगियां भी बर्बाद हुई हैं। कहा कि महिला ने अपनी ड्यूटी ढंग से नहीं की और समय पर लोगों के कॉल लेटर, प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रियां, पोस्ट, रसीद आदि उन तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिजली बिलों में गड़बड़ी करने पर तीन अफसर निलंबित, 10 सहायक और जेई पर बैठाई जांच

 महिला के पास से हजारों जरूरी कागजात मिले हैं, जो लोगों तक समय से नहीं पहुंच पाए हैं। कहा कि वह  2014 से लेकर अब तक 14 स्टेशन बदल चुकी थी। इनमें नबाही, चोलथरा, रखोह, सरकाघाट, बेहना, बलद्वाड़ा, गोपालपुर, नरोला आदि जगहों पर यह तैनात हो चुकी थी। इसके पास से 1029 आधार कार्ड, ढाई हजार से अधिक स्पीड पोस्ट, कॉल लेटर, एलआई रसीद बुक, चेक बुक, प्रमाण पत्र से भरी तीन बोरियां मिली हैं। कई दस्तावेज तो खराब हो चुके हैं। उधर, विश्वकर्मी सभा गोपालपुर के पूर्व प्रधान एवं प्रदेश संयोजक एनसी भारद्वाज, ग्रामीण अमर सिंह, जगत राम आदि ने मांग की है कि इस लापरवाह कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


 महिला कर्मचारी को निलंबित किया: आशीष
सरकाघाट डाकघर के निरीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है, जो डाक के दस्तावेज उसने अपने पास जमा कर रखे थे, उनकी जिम्मेदारी उसी कर्मचारी की है। लेकिन हम सभी दस्तावेज लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


क्या कहना है पुलिस का
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक के परिजन उनसे मिलने पहुंचे थे, जिन्हें मुख्य डाकपाल के पास भेजा गया था। यदि डाक विभाग को महिला के कार्य में किसी तरह की जांच चाहिए तो वह पुलिस की मदद ले सकता है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला ही दर्ज किया है। जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें