फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अगले साल रविवार के दिन दिवाली समेत आठ सार्वजनिक अवकाश

Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में अगले साल दिवाली समेत आठ छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
कैलेंडर(प्रतीकात्मक ) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अगले साल दिवाली समेत आठ छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। यानी रविवार को अवकाश होने के चलते सरकारी कर्मचारियों को इन छुट्टियों का लाभ नहीं मिल सकेगा। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कैलेंडर वर्ष 2023 में 23 राजपत्रित अवकाश होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों के लिए तीन अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2023 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी जाएंगी। सार्वजनिक या राजपत्रित अवकाश की बात करें तो कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए गुरु रविदास जयंती 5 फरवरी, कबीर जयंती 4 जून और दिवाली 12 नवंबर को होगी। यानी यह अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं। इसी तरह से वैकल्पिक अवकाश न्यू ईयर्स डे पर 1 जनवरी, ईस्टर संडे 9 अप्रैल, महाअष्टमी 22 अक्तूबर और क्रिसमस ईव 24 दिसंबर को होगी। 

बुधवार के दिन पड़ रहे महिला कर्मचारियों के लिए तीन अतिरिक्त अवकाश 
सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों और शिक्षण संस्थानों के कार्यालयों में महिलाओं के लिए तीन अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश बुधवार के दिन पड़ रहे हैं। रक्षाबंधन 30 अगस्त, करवाचौथ 1 नवंबर और भाई दूज 15 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें