फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता: समर्थन में उतरे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बोले- राजनीतिकरण न हो

Sat, 01 Jul 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि नौ साल से देश में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस कानून को लागू करने से कौन रोक रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बेशक कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है लेकिन हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसका समर्थन कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि भारत की एकता और अखंडता के लिए जो जरूरी होगा, उसका समर्थन करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि नौ साल से देश में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस कानून को लागू करने से कौन रोक रहा है। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। अंत में विक्रमादित्य सिंह ने जय श्रीराम लिखा है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता जब भी आएगी हम इसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने हमारे देश में एकता और अखंडता को आगे ले जाने में हमेशा योगदान दिया है।  विक्रमादित्य ने ये भी कहा कि पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने पुलवामा के नाम पर वोट मांगा, राम मंदिर के नाम पर वोट मांगा और सीएए के नाम पर लोगों को भ्रमित किया। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर देश में एक बहस छेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरी मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा।  शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह की यह पोस्ट खूब वायरल हुई। लोगों ने इस पोस्ट के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के कमेंट किए हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वह विक्रमादित्य सिंह के बयान का स्वागत करते हैं। जब यूसीसी के बारे में बात होती है तो कई राजनीतिक दलों और विचारधाराओं के बहुत से लोगों के अंदर की आवाजें यही कहती हैं कि क्या ये फैसला लिया जाएगा ,यह देश और समाज के हित में होगा। हमने हमेशा मांग की है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। अगर विक्रमादित्य सिंह ने यह कहा है तो इसका मतलब है कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें