कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उल्लेखनीय है कि हाईकमान की स्टार प्रचारकों की सूची से प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के नाम नहीं हैं। हाईकमान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पालयट और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को स्टार प्रचारक की सूची में रखा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने ‘घर’ हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उल्लेखनीय है कि हाईकमान की स्टार प्रचारकों की सूची से प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के नाम नहीं हैं। हाईकमान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पालयट और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को स्टार प्रचारक की सूची में रखा है। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका ने अपना घर बनाया है।
विज्ञापन
बीते दिनों वह करीब एक हफ्ता यहां आराम करने आई थीं। प्रियंका के अलावा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी छराबड़ा में करीब एक हफ्ता छुट्टियां बिताने आए थे। सोनिया गांधी का परिवार जब भी छराबड़ा में आता है तो वह प्रदेश कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारियों से मिलने से परहेज करता है। इस बार भी जब सोनिया का परिवार छराबड़ा में आया था तो किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ नेताओं ने मिलने का प्रयास भी किया था परंतु उनको घर के गेट के बाहर ही रखा गया।