फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: वोट डालने गए थे माता-पिता, झूला झूलते बच्चे की मौत

Sat, 30 Oct 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

जानकारी अनुसार करीब 12 वर्षीय बच्चा अपने घर में झूले पर झूल रहा था कि रस्सी उसके गले से लिपट गई। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा तो गले से रस्सी निकाली। बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
झूला झूलते बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ग्राम पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को झूला झूलते समय गले में रस्सी लिपट जाने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता फतेहपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करने गए थे। जानकारी अनुसार करीब 12 वर्षीय बच्चा अपने घर में झूले पर झूल रहा था कि रस्सी उसके गले से लिपट गई। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा तो गले से रस्सी निकाली।

विज्ञापन


बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान जगरूप सिंह ने बताया कि बच्चे के माता-पिता मतदान करने पोलिंग बूथ पर गए थे। वरुण पुत्र कमल सातवीं कक्षा का छात्र था। बताया कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने सरकार से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें