जानकारी अनुसार करीब 12 वर्षीय बच्चा अपने घर में झूले पर झूल रहा था कि रस्सी उसके गले से लिपट गई। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा तो गले से रस्सी निकाली। बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ग्राम पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को झूला झूलते समय गले में रस्सी लिपट जाने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता फतेहपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करने गए थे। जानकारी अनुसार करीब 12 वर्षीय बच्चा अपने घर में झूले पर झूल रहा था कि रस्सी उसके गले से लिपट गई। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा तो गले से रस्सी निकाली।
विज्ञापन
बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान जगरूप सिंह ने बताया कि बच्चे के माता-पिता मतदान करने पोलिंग बूथ पर गए थे। वरुण पुत्र कमल सातवीं कक्षा का छात्र था। बताया कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने सरकार से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।