फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से कराएं अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Wed, 29 Sep 2021 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी पालरासू ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक के दौरान सीईओ ने सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के  लिए आए आवेदनों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण करें। 
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी पालरासू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी पालरासू ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक के दौरान सीईओ ने सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के  लिए आए आवेदनों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण करें। सभी अधिकारियों को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को भी कहा। सभी मतदान केंद्रों की फिर से समीक्षा करने को कहा, ताकि अगर कोई कमी या बदलाव की जरूरत हो तो उसे तत्काल प्रभाव से किया जा सके। इससे पहले सीईओ ने सभी विभागीय सचिवों के साथ भी बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से आए दिशा-निर्देशों को साझा किया गया और इन निर्देशों को नीचे तक पहुंचाने और शत प्रतिशत पालन कराने के लिए कहा। 

विज्ञापन


विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए राज्य स्तरीय प्रमाणन समिति गठित की है। यह समिति विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से उपचुनावों के दौरान टेलीविजन चैनलों, केबल नेटवर्क, रेडियो, वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का प्रमाणन करेगी। आदेशों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी एवं संयुक्त सचिव (निर्वाचन) इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला, केंद्र निदेशक आकाशवाणी शिमला, केंद्र निदेशक दूरदर्शन केंद्र शिमला, संयुक्त निदेशक सूचना एवं जन संपर्क सहायक निदेशक (समाचार) आकाशवाणी शिमला तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सोशल मीडिया विशेषज्ञ इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति ऐसे सभी राजनीतिक दलों जिनका मुख्यालय हिमाचल प्रदेश में स्थित है व ऐसे संगठन या व्यक्तियों के समूह अथवा एसोसिएशन जिनके कार्यालय प्रदेश में स्थित हों उनकी ओर से आने वाले विज्ञापन संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही करेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें