फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: हिमाचल में तीन सीटों पर कांग्रेस के टिकट लगभग तय, अर्की में पेंच

Sun, 03 Oct 2021 12:37 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला

सार

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में हुई। मंडी संसदीय क्षेत्र, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने टिकट के लिए एक-एक नाम भेजा है। सिर्फ अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो नामों को भेजा गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने नाम लगभग तय कर दिए हैं, जबकि अर्की विधानसभा में अभी पेच फंसा है। इस बार उपचुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से पार्टी ने आवेदन आमंत्रित नहीं किए। इससे कई नेता मायूस हुए। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में मंडी संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, जुब्बल कोटखाई से पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और फतेहपुर से पूर्व मंत्री दिवंगत सुजान सिंह के बेटे भवानी सिंह का नाम तय कर हाईकमान को भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं अर्की में अभी पेच फंसा है। यहां से राजेंद्र ठाकुर और संजय अवस्थी के नाम भेजे हैं, जिनमें से किसी एक को टिकट मिलेगा। बैठक के बाद पार्टी सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हाईकमान से मिलने दिल्ली रवाना हो गए हैं। अर्की विधानसभा सीट पर ब्राह्मण और राजपूत के आधार पर टिकट दिया जाता है तो संजय अवस्थी बाजी मार सकते हैं। अगर ऐसा न हुुआ तो राजेंद्र ठाकुर के नाम पर हाईकमान विचार कर सकता है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों प्रतिभा सिंह केंद्रीय नेताओं खासकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मिलकर पहले ही कह चुकी हैं कि उपचुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान जो फैसला लेगा, वह मंजूर होगा। 

उपचुनाव कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल 
सह प्रभारी संजय दत्त ने नेताओं से एकजुटता से चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहा है। वहीं पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल है, जबकि अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। 
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्ष महाजन, रजनीश किमटा के अतिरिक्त अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल, नेगी निगम भंडारी, छतर सिंह ठाकुर और हरदीप सिंह बावा मौजूद रहे।

धर्मशाला में आज तय हो जाएंगे भाजपा प्रत्याशियों के पैनल
धर्मशाला में रविवार को होने जा रही भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल तय हो जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर इसे नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें