अभी तक विधायक पच्छाद के सराहां क्षेत्र से चुनते आए हैं। सरकार में पच्छाद क्षेत्र से ही नेता उच्च पदों पर आसीन रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने इस बार रीना कश्यप को टिकट देकर राजगढ़ क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। रीना कश्यप सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। बहरहाल, राजगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रीना कश्यप युवा हैं। पहली बार वह भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ रही हैं।
माना जा रहा है कि रीना कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की करीबी हैं। पच्छाद क्षेत्र के राजगढ़ से संबंध रखने वाली 34 वर्षीय रीना कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगूराम मुसाफिर के साथ होगा। सात बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके गंगूराम मुसाफिर के पास न केवल लंबा अनुभव है, बल्कि, राजनीतिक के सभी दांवपेंच भी वह भलीभांति जानते हैं। रीना कश्यप को सरकार का समर्थन है।