उल्लेखनीय है कि गंगू राम मुसाफिर को छोड़ दें तो दोनों ही दलों ने नए चेहरों पर दांव खेला है। पच्छाद में कांग्रेस जहां गंगूराम मुसाफिर की वरिष्ठता का लाभ उठाने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा रीना कश्यप के बहाने युवा और महिला वोटरों को आकर्षित कर उनकी जिला परिषद वार्ड पर पकड़ का लाभ उठाने की कोशिश में है। इसी तरह से धर्मशाला में भी दोनों ही दलों ने विजय इंद्र कर्ण और विशाल नैहरिया के रूप में नए चेहरे उताकर युवा वोटरों के अलावा क्षेत्रीय, जातीय और अन्य समीकरणों को साधने का भी दांव चला है।
नड्डा के नाम से जारी हुई सूची
प्रत्याशियों की यह सूची भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नाम से जारी हुई है। इस सूची में विशाल नैहरिया का नाम सातवें और रीना कश्यप का आठवें स्थान पर है।