व्यक्ति ने बताया कि उसे यहां पर बड़े बड़े सांप दिखाई दे रहे थे, इसलिए उन्हें मारने के लिए ऐसा किया। लेकिन जब कर्मियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बात कही तो वह साफ तौर पर इंकार करने लगा। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित है। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
हालांकि इस घटना के बाद से बाकी के डॉक्टरों को भी अपनी गाड़ियों की चिंता सताने लगी है। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि जिस व्यक्ति ने डॉक्टरों की गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उसे अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।