आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने डीसी चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। भरमौर के विधायक जिया लाल पोलिंग बूथ में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने डीसी चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा के खिलाफ शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा है कि रामलाल मारकंडा पोलिंग बूथ के भीतर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करने के साथ दोबारा मतदान करवाने और रामलाल मारकंडा को आगामी चुनावों में अयोग्य करार देने की मांग की है।