फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: दांव पर मंत्रियों की प्रतिष्ठा, टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के नेता बढ़ा सकते हैं चिंता

Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंडी संसदीय क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह प्रभारी हैं, जबकि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संसदीय क्षेत्र के लाहौल-स्पीति जिले में तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा को लीड दिलाने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय क्षेत्र और अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की के उपचुनाव में मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा प्रत्याशियों को लीड दिलाने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, लेकिन टिकट न मिलने से असंतुष्ट पार्टी नेता चिंता बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन


जुब्बल-कोटखाई में पूर्व बागवानी मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा के नामांकन भरने से भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक गोविंद शर्मा टिकट न मिलने से असंतुष्ट हैं। हालांकि, उन्हें मना लिया गया है, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार करने से इंकार कर दिया है। फतेहपुर विस क्षेत्र में भी भाजपा में अंदरखाते ठीक नहीं चल रहा है।

मंडी संसदीय क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह प्रभारी हैं, जबकि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संसदीय क्षेत्र के लाहौल-स्पीति जिले में तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा को लीड दिलाने का जिम्मा दिया गया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सह प्रभारी हैं। यहां से भाजपा ने नीलम सरैइक को टिकट दिया है। इसके विरोध में चेतन बरागटा ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है। हालांकि, भाजपा उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्होंने समर्थकों के साथ प्रचार शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बिंदल अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी, जबकि मंत्री राजीव सैजल सह प्रभारी हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह प्रभारी और वन मंत्री राकेश पठानिया सह प्रभारी हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बात कही है। अन्य मंत्रियों को भी क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें