फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: आनंद शर्मा बोले- भाजपा की सोच का भ्रम तोड़ेगा उपचुनाव

Fri, 22 Oct 2021 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामी से गरीब और भी गरीब हो गया है। पूर्व में यूपीए सरकार में देश की जीडीपी चार गुना बढ़ी है। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते आनंद शर्मा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि मंडी लोकसभा उपचुनाव भाजपा की सोच का भ्रम तोड़ देगा। कुल्लू में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से जनता कितनी परेशान है, यह संदेश मंडी उपचुनाव से जाएगा।

विज्ञापन


देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा अपने झूठे वादे का कोई जवाब देने को तैयार नहीं है। देश का कोई शहर ऐसा नहीं है, जहां पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर नहीं पहुंचा
है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर से मोदी सरकार लाखों करोड़ की मुनाफाखोरी में जुटी है। कुल्लू-मनाली के पर्यटन के साथ महंगाई का असर किसानों-बागवानों पर पड़ा है। मोदी सरकार की नाकामी से गरीब और भी गरीब हो गया है। पूर्व में यूपीए सरकार में देश की जीडीपी चार गुना बढ़ी है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और कोरोना काल में लोगों की कोई मदद नहीं हुई है। कई देशों ने अपनी जीडीपी का दस फीसदी खर्च किया, मगर मोदी सरकार जीडीपी की एक प्रतिशत भी राहत नहीं दे पाई है। इस मौके पर कर्ण दलाल, कुलदीप शर्मा, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़ तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और राजेश शानू मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें