फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशाल ठाकुर बोले- कौल संन्यास लेने को रहें तैयार, एक फौजी का गहना है मेडल, सीने से ही लगाएगा

Sun, 24 Oct 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सरकाघाट

सार

भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह राजनीति से संन्यास लेने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब पाले कौल सिंह चुटकुले सुनाने में ही माहिर हैं।
विज्ञापन
सरकाघाट में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का स्वागत करते विधायक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह फौजी हैं और एक फौजी का गहना उसके मेडल होते हैं। वह मेडल अपने सीने से ही लगाएगा। उन्होंने कहा कि कौल सिंह राजनीति से संन्यास लेने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब पाले कौल सिंह चुटकुले सुनाने में ही माहिर हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जिला मंडी के निवासी हैं। सरकाघाट, हटली से उनका संबंध मां-बेटे का है। उनके घर सरकाघाट के बडाल में हैं, जबकि उनका ननिहाल हटली के कसमैला में है। उन्होंने कहा कि उनके घर मंडी में हैं, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी रामपुर की रहने वाली हैं। ऐसे में कोई भी जब चाहे उनसे मिल सकता है, लेकिन प्रतिभा सिंह से मिलने के लिए तो रामपुर जाना पड़ेगा। उधर, विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा है कि कौल सिंह हर बार शगूफे ही छोड़ते हैं।

कभी कहते हैं की 70 वर्ष आयु पूरी होने पर संन्यास लूंगा, तो कभी कहते हैं कि 75 के बाद। अब यह उससे भी ऊपर हो गए हैं और अब कहते हैं इस बार आखिरी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को बनाने से पंडित सुखराम और उनका पोता आश्रय ही खुश नहीं हैं। कौल सिंह का सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। द्रंग वाले ही इस बार उन्हें आईना दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें