कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि पार्टी पहले से ही इसकी मांग आयोग से कर रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना की आड़ में इन चुनावों को टालने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाती रही।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव का सेमीफाइनल जीतकर अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से लोग परेशान हैं। सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। बेरोजगारों के साथ धोखा हो रहा है।