फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: हाईवे-305 पर अब बस सेवाएं बहाल, बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ चार जिलों के लोगों को राहत

Tue, 22 Sep 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

बसों की आवाजाही होने से केवल बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है बल्कि कुल्लू सहित शिमला, किन्नौर व मंडी जिला के लोगों और पर्यटकों को भी सुविधा मिली है। 
विज्ञापन
हाईवे-305 पर बस सेवाएं बहाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सितंबर को भारी बारिश के बाद अवरुद्ध हाईवे-305 अब बसों के लिए बहाल कर दिया गया है। औट-बंजार-सैंज हाईवे पर सभी नौ बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। बसों की आवाजाही होने से केवल बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है बल्कि कुल्लू सहित शिमला, किन्नौर व मंडी जिला के लोगों और पर्यटकों को भी सुविधा मिली है। खनाग के साथ कोटनाला, सराली और कांडूगाड़ के पास क्षतिग्रस्त हाईवे से आम लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही थी, लेकिन हाईवे बस सेवा बंद थी।

विज्ञापन


जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाली एचआरटीसी की बसें निगम के लिए कमाऊ पूत हैं। रोजाना करीब 400 से 500 लोग बसों में सफर करते हैं। एक सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक लोगों को टैक्सियों में बसों के तीन से चार गुना अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा है। राम लाल, मान सिंह, बीएस राणा, दलीप सिंह, सुंदर सिंह व सोहन लाल ने कहा कि बसों के चलने से आम लोगों को सहूलियत मिली है। लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के साथ-साथ कुल्लू से घर आना सुविधाजनक हो गया है। पहले उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि कोटनाला, सराली और कांडूगाड़ में खराब हाईवे को बसों के लिए बहाल कर दिया है। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से आनी, रामपुर, दलाश के लिए चलने वाले सभी रूटों को सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें