फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 फीट खाई में गिरी बस, 33 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के पास कंडी गांव में हुए बस हादसे में 33 लोग घायल हो गए हैं। धर्मशाला से खनियारा जा रही बस कंडी के पास सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिर गई। हादसे का मुख्य कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। हालांकि, बस चालक ने पुलिस को दिए बयान में दुर्घटना का कारण बस टायर का खुलना बताया है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त 22 सीटर बस में तीन दर्जन से अधिक लोग बैठे थे। दुर्घटना में मोहम्मद शाहवान शिया पुत्र सुरशिया (60) निवासी गांव दर्दपुरा डाकघर रायपुरा जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर घायल हुआ है। अन्य घायल खनियारा और कंडी के आसपास के हैं। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ओवरलोड बस जब खनियारा जा रही थी तो कंडी के पास अचानक बस पलटकर नीचे खाई में जा गिरी। उधर, बस के ड्राईवर देशराज ने परिवहन मंत्री जीएस बाली के साथ बातचीत में बताया कि कंडी के समीप बस का टायर खुलने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

बस बंद होने पर भड़के लोग, हादसे की जांच के आदेश

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और परिवहन मंत्री जीएस बाली ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान परिवहन मंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने की बात कही। दुर्घटना में घायल लोगों को पांच हजार रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। अस्पताल में पहुंचे दोनों मंत्रियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और धर्मशाला से खनियारा जाने वाली एचआरटीसी की बसें बंद करने के खिलाफ रोष जताया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पांच बजे एचआरटीसी की बस चलती थी। इसे अब बंद कर दिया है, जबकि अन्य एचआरटीसी की बसें भी वाया दाड़ी होकर खनियारा जाती है। वहीं, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दुर्घटना के कारणों की जांच करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा एडीसी कांगड़ा सुदेश मोख्टा और एसडीएम धर्मशाला बलवीर ठाकुर ने भी मौके का दौरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें