फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के रहने वाले हैं सभी: हिमाचल प्रदेश के समेला सुरंग के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 श्रद्धालु घायल

Fri, 12 Apr 2024 07:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यूपी के रहने वाले यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घायलों का इलाज टांडा अस्पताल में जारी है, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित समेला सुरंग के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बीच सड़क पर बस पलटते ही श्रद्धालुओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दुर्घटना में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच रास्ते में पलटी बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही यहां लगे जाम को खुलवाया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों को आशिंक चोटें आई हैं और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों का इलाज टांडा अस्पताल में जारी है। यात्री उत्तर प्रदेाश के रहने वाले हैं और वे वैष्णोदेवी की यात्रा के बाद कांगड़ा मंदिर में दर्शनों के बाद ज्वालामुखी जा रहे थे। बीच रास्ते में बस की प्रेशर पाइप फट गया और बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकराने की काफी कोशिश की, इतने में बस पलट गई।
विज्ञापन

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यूपी के रहने वाले यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें