फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बड़ा हादसा: चोईनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौके पर मौत, स्थानीय विधायक ने जताया शोक

Fri, 12 Apr 2024 11:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क,  आनी, कुल्लू

सार

हादसे की सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें