फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलेठ में मिला नौ फीट का अजगर, शिक्षक ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
सुजानपुर की दाड़ला पंचायत में अजगर को पकड़ते माथुर धीमान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला के भलेठ गांव में जेबीटी शिक्षक माथुर धीमान ने नौ फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया है। यह अजगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक परिवार की ओर से रखी गई लकड़ियों में छिपा था। पंचायत के उपप्रधान जगन कटोच ने जेबीटी शिक्षक और सांप पकड़ने में माहिर माथुर धीमान को इस बात की सूचना दी। राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी रहे माथुर धीमान अपने उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे और इस अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आबादी वाले क्षेत्र से जहरीले सांप को पकड़कर माथुर धीमान उनका रेस्क्यू करते हैं। वह अभी तक एक हजार से अधिक सांप पकड़कर उनका रेस्क्यू कर चुके हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उन्हें सांपों को जिंदा पकड़ने का शौक पैदा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने लोहे के सरिये व लकड़ी से औजार बनाकर सांपों को रेस्क्ूय करना शुरू किया। उन्होंने फिर महाराष्ट्र से हुक और टो औजार मंगवाए। इस कार्य के लिए उन्हें डीएफओ पालमपुर से भी प्रमाण पत्र मिला है। तीन बार राज्यस्तरीय सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब प्राप्त करने वाले माथुर चार बार राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। स्थानीय पंचायतों के अलावा उन्हें क्षेत्र के विधायक भी सम्मानित कर चुके हैं। वर्तमान में वे बतौर जेबीटी शिक्षक के तौर पर कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के गांव लाहडू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह आलमपुर गांव के रहने वाले हैं। माथुर धीमान ने कहा कि फोन पर सूचना मिलते ही वह अपनी बेटी के साथ पहुंचे तथा रॉक पाइथन अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें