फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बजट घोषणाओं पर लगेगी मुहर

Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कैबिनेट की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में अपराह्न 3:00 बजे के बाद प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश भर में विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने के निर्णय भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में अपराह्न 3:00 बजे के बाद प्रस्तावित है। इसमें बजट घोषणाओं पर मुहर लगेगी। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आगे टल गई।

विज्ञापन


अब यह बैठक बुधवार सुबह हो सकती है। इसमें आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाए जाने का ड्राफ्ट तैयार होगा। हिमाचल में 33,000 आउटसोर्स कर्मचारी हैं। यह सरकार से नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में प्रदेश भर में विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने के निर्णय भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें