फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सुजानपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- पिट रही है राहुल गांधी की यात्रा, नहीं मिल रहा समर्थन

Tue, 27 Sep 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले बीड़ बगेहड़ा में इलेक्ट्रीकल डिवीजन सुजानपुर, इलेक्ट्रीकल सब डिवीजन जंगलबैरी और चबूतरा का शुभारंभ किया। इसके साथ 51 लाख रुपये की लागत से बने मर्यादा पुरषोतम श्रीराम धाम का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने अनुराग सुजानपुर को दी 10.61 करोड़ की सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सुजानपुर दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला। दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। ट्वीट में राहुल गांधी ने पीएम को दो देश का राजा बताते हुए कहा था कि देश में दो हिंदुस्तान हैं, एक करोड़पति उद्योगपतियों का है, जिनके लोन माफ हो रहे हैं। दूसरा गरीब लोगों का जिनके छोटे लोन पर भी उन्हें डिफाल्टर घोषित किया जा रहा है। राहुल के इस ट्वीट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पिट रही है और उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। कांग्रेस संगठन को संभालने में वह नाकाम हो रहे हैं। राजस्थान में भी एक अनार सौ बीमार वाले हालात हैं। 

विज्ञापन


राहुल का ट्वीट करना उनकी मनोदशा को दर्शाता है। पीएफआई के नेताओं की कार्रवाई पर अनुराग ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है। विस्तृत जानकारी तो एजेंसी के माध्यम से ही दी जा सकती है, लेकिन देश के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों के खिलाफ हमेशा ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में जो कार्य कोई न कर पाया, वह डबल इंजन की सरकार ने किया है। सभी क्षेत्रों में सड़कों से लेकर सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए डबल इंजन सरकार ने एक समान विकास किया है।

अनुराग ने सुजानपुर को दी 10.61 करोड़ की सौगात, बगेहड़ा में श्रीराम धाम का उद्घाटन
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ 61 लाख रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले बीड़ बगेहड़ा में इलेक्ट्रीकल डिवीजन सुजानपुर, इलेक्ट्रीकल सब डिवीजन जंगलबैरी और चबूतरा का शुभारंभ किया। इसके साथ 51 लाख रुपये की लागत से बने मर्यादा पुरषोतम श्रीराम धाम, 6 लाख रुपये से निर्मित ग्राम पंचायत के बगहेड़ा के द्वितीय तल, 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मेनैजमेंट यूनिट पनोह, ग्राम पंचायत टपरे में 2 लाख से निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने ग्राम पंचायत डूहक में 33 लाख, ग्राम पंचायत पुरली में 40 लाख, ग्राम पंचायत मनिहाल में 33 लाख, ग्राम पंचायत लग ककड़ियार में 35 लाख, ग्राम पंचायत कुठेड़ा में 95 लाख से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन





 इसके उपरांत सुजानपुर चौगान में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागरिक अस्पताल में 74.39 लाख से निर्मित पीएसए प्लांट, पीएचसी गुब्बर में 61.64 लाख से निर्मित कर्मचारी आवास, पीएचसी जंगलबैरी में 94.23 लाख से निर्मित स्टाफ क्वाटर, 17 लाख से निर्मित वन निरीक्षण कुटीर चौरी (ज्याड), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वाकर खड्ड एवं शेरों दी द्रूग नाला के उपर 344.34 लाख से निर्मित पुलों का उद्घाटन तथा 86.48 लाख से निर्मित होने वाले रावमा पाठशाला कुठेड़ा के अतिरिक्त कमरों एवं लाईब्रेरी भवन, 11.46 लाख से निर्मित होने वाले सीएचसी सुजानपुर के अतिरिक्त भवन, 61.10 लाख से बनने वाले भडमेली में जेई कार्यालय का शिलान्यास किया।  उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवधाम, कृष्ण धाम बनाया गया है और अब बीड़ बगेहड़ा में श्रीराम धाम बनाया गया है।

जिसका बहुत ही सुंदर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों धामों में क्षेत्र के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी आएंगे। ग्रामीण विकास विभाग ने हिमाचल में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि इन धामों को और अधिक विकसित करने के लिए एक वर्ष का कैलेंडर तैयार करें। इसमें ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएं ताकि पर्यटन की दृष्टि से ये स्थान विकसित हों और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सके। इन धामों में सोलर पैनल लगाने के प्रयास किये जाने चाहिए ताकि बिजली की बचत हो सके। सुजानपुर में सड़कों के लिए 200 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने बीड बगेहड़ा में ओपन जिम की घोषणा की। 

सुजानपुर में ईट राइट मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान नागरिकों में स्वच्छ खान-पान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में ईट राइट मेले लगवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री अभ्यवीर लवली, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना ठाकुर, कैप्टन रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री, डॉ संजय जगोता के अतिरिक्त सुजानपुर के पार्षद, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें