सभी वर्गों के सशक्तीकरण का साधन है यह बजट : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट विकसित भारत के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में आपदा की वजह से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया गया सहयोग आपदा के बाद से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र की ओर से सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया।