फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में 25 सड़कें, 97 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं ठप, मौसम में बढ़ी उमस

Tue, 23 Jul 2024 06:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी शिमला और धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में 25 सड़कें, 97 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं ठप हैं। 
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार रात को कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर और धौलाकुआं में भारी बारिश हुई। मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी शिमला और धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में 25 सड़कें, 97 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं ठप हैं। जिला मंडी के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित चल रहा है।

विज्ञापन




मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार रात को कांगड़ा में 152, धर्मशाला में 146, पालमपुर में 112, धौलाकुआं में 82, सुंदरनगर में 44, पांवटा साहिब में 23 और शिमला में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मंगलवार शाम तक मंडी में सबसे अधिक 22, किन्नौर में 2 और कांगड़ा में एक सड़क बंद रही।
विज्ञापन




मंडी में 57, चंबा में 17, लाहौल-स्पीति में 15 और कुल्लू में 8 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। इसके अलावा चंबा में 9 और 4 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। उधर, सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 21.5, कल्पा में 14.5, धर्मशाला में 19.0, ऊना-मंडी में 24.2, नाहन में 24.1, केलांग में 13.1, सोलन में 21.2, मनाली में 20.1, कांगड़ा में 21.0, बिलासपुर में 25.4, हमीरपुर में 26.2, चंबा में 23.6 और देहरा गोपीपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 36.2
बिलासपुर 34.8
भुंतर  33.8
हमीरपुर 33.7
चंबा 33.5
मंडी 32.2
कांगड़ा 31.0
सोलन  30.0
नाहन 29.8
मनाली 27.1
धर्मशाला  27.0
शिमला 24.4
विज्ञापन

कुलदीप श्रीवास्तव बने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के नए निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव को नया निदेशक नियुक्त किया गया है। पूर्व निदेशक सुरेंद्र पाल का तबादला चंडीगढ़ के लिए हो गया है। डॉ. श्रीवास्तव दिल्ली कार्यालय से शिमला के लिए स्थानांतरित किए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें