फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddhist Temple Mcleodganj: दो दिवसीय टीचिंग शुरू, दलाईलामा बोले- गुरु को आधार रखें तो दूर हो जाती हैं बुराइयां

Wed, 01 Jun 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दलाईलामा ने कहा कि गुरु को आधार रखेें तो हमारी सभी प्रकार की बुराइयां नष्ट हो सकती हैं। गुुरु के मार्गदर्शन से हम अच्छा इंसान बन सकते हैं। यह जीवन पानी के बुलबुले की तरह नश्वर है। कभी भी नष्ट हो सकता है। 
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में तिब्बती युवाओं के लिए दो दिवसीय टीचिंग शुरू हुई। पहले दिन तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने आचार्य चोंखाता रचित ‘प्रतीत्यसमुत्पादस्तुति’ पर प्रवचन दिए। दलाईलामा ने कहा कि गुरु को आधार रखें तो हमारी सभी प्रकार की बुराइयां नष्ट हो सकती हैं। गुुरु के मार्गदर्शन से हम अच्छा इंसान बन सकते हैं। यह जीवन पानी के बुलबुले की तरह नश्वर है। कभी भी नष्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक आकाश है, तब तक मैं भी प्राणियों की सेवा करूंगा। जो शत्रु और मित्र हैं, वह हमारे मन के द्वारा बनाए गए हैं। हमने ही अपने मन में मित्र और शत्रु बनाए हैं। दलाईलामा ने कहा कि जब मैं एक शरणार्थी के रूप में आया था तो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने कहा कि था कि आप धर्मशाला में रहें।

विज्ञापन


तिब्बती जितने भी लोग यहां रहते हैं, वे सभी परम पावन के लिए प्रार्थना करते हैं। मैं भी मानता हूं कि हमारे से आप कर्मों का संबंध है। मैं भी भारत के कांगड़ा जिले में रह रहा हूं। फिर भी मन में तीनों लोकों के प्राणियों के लिए प्रार्थना करता हूं। आप भी मेरी प्रार्थनाओं में हैं। तिब्बत के लोग हमारे प्रति श्रद्धा रखते हैं। चीन के लोग भी इस धर्म को सुनते हैं और इसमें श्रद्धा रखते हैं। आप लोग भी हमारी प्रार्थनाओं में हैं। कहा कि यह प्रवचन तिब्बती स्कूलों के बच्चों के लिए हर साल जून में होता है। दो जून ने तिब्बती बैसाख महीना शुरू होगा। यह महीना अपने आप में खास रहता है। कभी-कभी तिब्बती और भारतीय कैलेंडर में थोड़ा अंतर आ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें