फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां न माया का हाथी चला, न ही मुलायम की साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को पछाड़ने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हिमाचल में इन्हीं दो राष्ट्रीय दलों के बीच खो गई है।
विज्ञापन


हिमाचल के चुनावी दंगल में न तो मायावती का हाथी पहाड़ चढ़ता दिख रहा है और न ही मुलायम सिंह यादव की साइकिल।

यूपी में बहुमत वाली सरकार चलाने वाले मुलायम सिंह यादव और मायावती हिमाचल के हर चुनाव में लाचार ही दिखे हैं। हर बार चुनाव में इनके उम्मीदवार मैदान में तो होते हैं लेकिन किसी से कोई मुकाबला नहीं हो पाता।

कब आएंगे मुलायम, किसी को पता नहीं

इस बार भी ये दोनों दल राज्य की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशी दे दिए हैं। चुनाव आयोग में दी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी मुलायम सिंह और मायावती जैसे नाम हैं।

मगर प्रचार के लिए ये हिमाचल कब आएंगे, किसी को पता नहीं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा हैं। पार्टी ने उनकी पत्नी उर्मिला को हमीरपुर से प्रत्याशी बनाया है।

दीपक कहते हैं ‌कि 28 को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की रैली के लिए कांगड़ा में ग्राउंड मांगा था। नहीं मिला। अब नाहन, कांगड़ा और शिमला में रैली करने का विचार है, लेकिन शेडयूल तय नहीं हुआ है। दिल्ली में जल्द बैठक होने वाली है।

मायावती के आने का कार्यक्रम भी तय नहीं

दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विजय नैयर कहते हैं कि अभी बहन जी का दौरा तय नहीं हुआ है। मायावती हिमाचल प्रचार के लिए आएंगी, लेकिन इस बारे में अगले सप्ताह तक ही स्पष्ट होगा।

हालांकि शिमला से बसपा प्रत्याशी गुरनाम सिंह ने बताया कि 3 मई को नालागढ़ में रैली होगी।

बसपा ने 2008 के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा सीट पर जीत हासिल की थी। बाद में पार्टी का एकमात्र विधायक भी भाजपा में शामिल हो गया।

2009, 2012 में दाेनाें का हुअा बुरा हाल

पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने सभी चारों सीटों पर चुनाव लड़ा। किसी भी सीट पर वोट प्रतिशत 2 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और जमानत जब्त हो गई।

समाजवादी पार्टी ने केवल शिमला सीट पर प्रत्याशी दिया और उसे भी महज 0.34 फीसदी वोट मिले। लोक जनशक्ति पार्टी का भी यही हाल हुआ।

दिसंबर 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा कुल 68 में से 66 सीटों पर चुनाव लड़ी। केवल 1.22 फीसदी वोट मिला और सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। मायावती चुनाव प्रचार में भी आईं थी। समाजवादी पार्टी 68 में से 15 सीटों पर लड़ी और 0.52 फीसदी वोट के साथ सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई।
विज्ञापन

हिमाचल में किस सीट से कौन प्रत्याशी?

सीट - सपा - बसपा

हमीरपुर - उर्मिला - राकेश चौधरी

कांगड़ा - प्रवेश कुमारी - लाल हुसैन

मंडी - पुनी चंद - लाला राम

शिमला - शूरवीर सिंह - गुरनाम सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें